September 8, 2024 7:07 am
देश

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश से टूटा 32 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

UP Weather: 42 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल    

मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठिठुरन और बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ से लगातार बारिश हो रही है, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

बीते दिन हुई बारिश को मिलाकर इस वर्ष जनवरी में 69.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो बीते 32 सालों में तीसरी सबसे अधिक बारिश है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई थी। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं, कोहरे और शीत लहर के बीच अलाव के आसपास लोग आराम करते हैं।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज ताजा हिमपात हुआ है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-

23 जनवरी 2022 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Related posts

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला, जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है

Rani Naqvi

दिल्ली में हुआ ममता बनर्जी पर पोस्टर्स वार, ‘दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं

Rani Naqvi

हरियाणा- ITI में छात्र पर चलाई गोली, हालत गंभीर

Pradeep sharma