September 8, 2024 4:32 am
featured यूपी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी ने की चुनाव समिति की घोषणा, सीएम समेत इन नेताओं को जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2022 01 05 at 6.29.50 PM 1 यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी ने की चुनाव समिति की घोषणा, सीएम समेत इन नेताओं को जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। चुनाव समिती में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केशव प्रसाद,दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समिति में शामिल हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी ने की चुनाव समिति की घोषणा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। चुनाव समिती में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केशव प्रसाद,दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समिति में शामिल हैं। बीजेपी की चुनाव समिति में 19 सदस्य, एक पदेन सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किये गये हैं।

चार महिलाओं समेत कुल 24 लोग शामिल

बीजेपी की इस चुनाव समिति में चार महिलाओं समेत कुल 24 लोग शामिल हैं। चुनाव समिति में इसके अलावा कर्मवीर सिंह, डॉ रमापति राम त्रिपाठी, बेबी रानी मौर्या, रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी शामिल हैं। चुनाव समिति में सुरेश खन्ना, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, ब्रजेश पाठक, विनोद सोनकर, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी को भी शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को भी मिली जिम्मेदारी

यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील ओझा और वाई सत्य कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। वहीं बीजेपी की चुनाव समिति में गीता शाक्य को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related posts

पुलिस ने किया हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा

kumari ashu

एक बार फिर नर्सरी एडमिशन के लिए दो चार होंगे अभिभावक, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने किया ये बदलाव

Breaking News

सपा ने जारी की प्रचारकों की सूची, सूची में शिवपाल का नाम नहीं

kumari ashu