September 8, 2024 7:12 am
featured बिहार

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

lalan singh बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

कई दिनों की कशमकश के बाद JDU को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। दिल्ली स्थित जेडीयू ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश ने आज शाम बैठक बुलाई। जिसमें जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह को नया अध्यक्ष बना दिया गया है।

JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने…

मुंगेर सांसद ललन सिंह अब JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मती से ये फैसला लिया गया। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से सूबे की सियासी गलियारों में चर्चाएं थीं कि ललन सिंह को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा भी थे प्रबल उम्मीदवार

वहीं इस पद के लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी प्रबल उम्मीदवार बताए जा रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने ललन सिंह पर ही भरोसा जताया गया है।

Related posts

नीतीश कटारा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला

shipra saxena

अफगानिस्तान में मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ आत्मघाती हमला,29 लोगों की मौत

rituraj

महंगाई को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मुंबई की सड़कों पर उतरी शिवसेना

Rani Naqvi