September 8, 2024 7:09 am
featured यूपी

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

शराबी पति की हत्या में देवर को फंसाकर फरार हुई महिला, जानें कैसे चढ़ी पुलिस के हत्थे?

कासगंज: रविवार के दिन पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले को सुलझाया है। अपने शराबी पती की हत्या कर फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल 17 अक्टूबर को सहावर गेट इलाके में एक शख्स की मृत्यु हो गई थी। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप अपने देवर पर लगाया था। जांच में जब उसका नाम सामने आया तो वह फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को हरेंद्र के मौत की खबर उसके भाई रमाकांत ने पुलिस को दी थी। पति की हत्या का आरोप पत्नी ने अपने देवर रमाकांत पर लगाया और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जांच के दौरान रमाकांत पर लगे सभी आरोप झूठे निकले और सबूत मुकदमा दर्ज कराने वाली पत्नी क्षमा का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। जिसके बाद क्षमा घर से फरार हो गई। बीते शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सहावर गेट के पास पुलिस ने क्षमा को गिरफ्तार कर लिया।

क्षमा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि वह अपने शराबी पति के जुए और शराब की लत से काफी परेशान थी। इसी वजह से उसने अपने पति की हत्या कर दी।

Related posts

बिहारः पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भागलपुर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

mahesh yadav

दिल्ली के स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास, करियर के लिए मिलेगा एक्सपोर्ट्स का साथ

Neetu Rajbhar

Fatehpur: नामांकन के लिए उमड़े प्रत्याशी, शाम पांच बजे तक इतने भरे गए पर्चे

Aditya Mishra