September 7, 2024 2:43 pm
Breaking News featured यूपी

जौनपुर जेल में कैदी की मौत पर बवाल,जेल में आगजनी और फायरिंग की खबर

जौनपुर जेल में कैदी की मौत पर भड़के कैदी, जेल में आगजनी और फायरिंग की खबर

जौनपुर: जेल में कैदी की मौत के बाद अन्य कैदियों ने जेल में हंगामा कर दिया है। कैदियों ने जेल परिसर में आग लगा दी। पुलिस ने कैदियों पर आंसू गैस के गोली छोड़े। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जेल में फायरिंग भी की है। हालात को देखते हुए जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

क्या है मामला

रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव के भागेश मिश्रा 6 महीने से जेल में बंद थे। भागेश हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे थे। तीन दिन से कैदी भागेश की तबियत सही नहीं थी। आज अस्पताल ले जाने के दौरान भागेश की मौत हो गई।

साथी कैदी की मौत की खबर जेल में कैदियों में रोष भर गया। कैदियों ने जेल प्रशासन पर इलाज ना करवाने का आरोप लगाया और जेल में जमकर तोड़फोड़ की, कैदियों ने जेल में आगजनी की, मामले की जानकारी के बाद कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबाकि पुलिस ने कैदियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की है।

Related posts

आदित्य ठाकरे के डिप्टी सीएम बनने पर नहीं आपत्ति, सीएम मैं ही रहूंगा: फडणवीस 

Rani Naqvi

पेड़ पर चढ़े गुलदार से क्षेत्र में मचा हड़कंप, ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल

Neetu Rajbhar

गिरफ्तारी बचती हुई हनीप्रीत आज करेगी सरेंडर ?

Pradeep sharma