September 8, 2024 7:35 am
Breaking News featured धर्म यूपी

जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

WhatsApp Image 2021 03 09 at 12.58.25 4 जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

1-मेष:  आज का दिन आप के लिए शुभ कारी रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना सफल होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के बाद मन प्रसन्न रहेगा।

2- वृष: आज का दिन बहुत व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीटियों को आटा खिलाकर घर से निकलें तो बेहतर होगा।

3- मिथुन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज से भविष्य की कोई अहम योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

4- कर्क: किसी मित्र से मनमुटाव का योग बन सकता है। इस वजह से मित्रता में कटुता आने की संभावना है। ऐसी स्थिति को टाल जाएं तो ही बेहतर है।

5- सिंह: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़े से प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने के आज योग है।

6- कन्या: आपका दिन आज तनावपूर्ण रहेगा। पति पत्नी में आपस में मतभेद बने रहेंगे। आज मित्र और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने से बचें तो बेहतर है।

7- तुला: काफी समय से जो काम आपका रुका है। वह आज पूरा होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपरिचितों के साथ आज मित्रता न करें।

8- वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार में कोई मेहमान आ सकता है। कुछ ऐसी खबर मिलेगी जिससे मन दिन भर प्रसन्न रहेगा।

9- धनु:परीक्षा में सफलता के योग हैं। अगर आज आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो पीले रंग के वस्त्र पहनकर जाएं। प्रतिष्ठा का आज योग बन रहा है। घर से निकलते वक्त गाय को रोटी खिलाकर निकलें।

10- मकर: किसी अपरिचित व्यक्ति पर आज अधिक भरोसा ना करें वरना धन हानि हो सकती है। व्यापार मैं लाभ का योग है। किसी महिला मित्र से मुलाकात या बात होगी जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।घर से निकलते समय पीला रुमाल जेब में रख कर निकलें।

11- कुंभ: आज का दिन तनाव युक्त रहेगा। किसी बड़े पदाधिकारी से मनमुटाव हो सकता है। आज आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों पर टीका टिप्पणी  न करें तो बेहतर होगा।

12- मीन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परीक्षा में सफलता के योग सामने आ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे किसी विवाद पर विजय प्राप्ति का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान दें। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।

Related posts

संविधान दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दी सभी देशवासियों को बधाई

Breaking News

बाबा रामदेव ने की ममता बनर्जी की तारीफ, कहा बन सकती हैं प्रधानमंत्री

Rahul srivastava

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: लोकसेवा परीक्षा में दृष्टिबाधितों की रिक्तियों की सही संख्या क्या है?

Trinath Mishra