September 8, 2024 7:11 am
featured देश मनोरंजन

Welcome baby boy, फिर पिता बने सैफ, करीना ने बेटे को दिया जन्म

s k Welcome baby boy, फिर पिता बने सैफ, करीना ने बेटे को दिया जन्म

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर पिता बने है। करीना कपूर खान ने बीती रात दूसरे बेटे को जन्म दिया। एक बार फिर पटौदी खानदान में बच्चे की किलकारी गूंजी है। करीना के मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मिली है।

दूसरी बार पैरेंटस बने सैफ-करीना

आपको बतादें कि सैफ और करीना दूसरी बार पैरेंट्स बने है। साल 2012 में सैफ और करीना शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम तैमूर रखा। हालकि इस बीच तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ। लेकिन बाद में सब कुछ शांत हो गया। आपको बतादें कि तैमूर चार साल के हो चुके हैं। अक्सर करीना और सैफ-अली खान तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहे थे। कभी-कभी तैमूर करीना के साथ बाहर भी स्पॉट किए जाते हैं।

लॉकडाउन में दी थी जानकारी 

करीना और सैफ ने लॉकडाउन के दौरान ही दूसरे बच्चे के बार में सोच लिया था। इस बीच करीन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी भी दी थी कि वो आने वाले साल दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। करीना 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि वो 40 साल की हैं और वो दो बच्चे की मां भी। करीना प्रेग्रेंसी के दौरान लगातार काम करती भी दिखी। इस दौरान कई शूट भी किए।

अगर सैफ अली खान की बात की जाए तो उनकी ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अमृता सिंह से शादी की थी। उनसे सैफ को दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा, बेटी सारा अली खान जो एक्टिंग करती है। और बेटा का नाम इब्राहिम अली है। जो अभी पढ़ाई कर रहा है।

Related posts

पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दामों में अभी नहीं मिलेगी राहत, जान लीजिए कारण 

Shailendra Singh

क्या अब होगा RUSSIA VS UKRAINE WAR का अंत ? पुतिन ने कही ये बात

Rahul

पीएम मोदी बोले : भारतीय अर्थव्यवस्था ने सबसे बुरा दिन देखा है

shipra saxena