September 8, 2024 6:10 am
featured धर्म

लॉकडाउन में भी नहीं टूटा भक्त का विश्वास, भगवान श्री कृष्ण को 2 करोड़ 30 लाख रूपये दिए..

banke 2 लॉकडाउन में भी नहीं टूटा भक्त का विश्वास, भगवान श्री कृष्ण को 2 करोड़ 30 लाख रूपये दिए..

आप ने भगवान और भक्त के बीच के कई सारे चमात्कारी किस्से सुने होंगे लेकिन ऐसा किस्सा नहीं सुना होगा जहां एक भक्त ने ठाकुर जी को अपना बिजनेस पार्टनर बनाकर उनके साथ काम कर रहा है।

krishna 1 1 लॉकडाउन में भी नहीं टूटा भक्त का विश्वास, भगवान श्री कृष्ण को 2 करोड़ 30 लाख रूपये दिए..
सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच है। चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।

कारों के पार्ट्स बनाने का कारोबार करने वाले मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल ने अपने आराध्य भगवान श्रूकृष्ण को कारोबार में पार्टनर बना रखा है।

वो हर साल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही अप्रैल में ठाकुर जी का हिस्सा उन्हें भेंट करने आते है।

इस बार लॉकडाउन में भी वो अपने आराध्य को ठाकुर बांके बिहारी को नहीं भूले।
वृंदावन पहुंचे चांद सहगल लॉकडाउन के कारण ठाकुर जी के दर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन देहरी पर माथा जरूर टेका।

उद्योगपति चांद सहगल ने ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के प्रबंधक प्रशासन को 2 करोड़ 30 लाख का चेक सौंपा।

उद्योगपति चांद सहगल प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में भगवान को यह चेक सौंपने उद्योगपति आते थे, पर लॉकडाउन के कारण अबकी बार एक महीने से देरी से यह चेक सौंपा गया है।

ठाकुर बांके बिहारी की यह सेवा उद्योगपति पिछले 15 साल से लगातार करते चले आ रहे हैं।
बांके बिहारी मंदिर के उप प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि उद्योगपति यह चेक प्रत्येक साल देने आते हैं।

वहीं, प्रत्येक माह दर्शन भी करते हैं। उद्योगपति सहगल ने कारोबार में ठाकुर बांके बिहारी महाराज को पार्टनर बना रखा है।और उन्ही की कृपा से वो अपना काम चला रहे हैं।

इस बारे में बांके बिहारी मंदिर के प्रशासन के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, “सहगल यह चेक प्रत्येक साल देने आते हैं, वहीं प्रत्येक महीने दर्शन भी करने आते हैं। उन्होंने इस बार वृंदावन की कात्यायनी शक्ति पीठ को भी 22 लाख का चेक प्रदान किया था।”

दिल्ली के व्यापारी सहगल ने वृंदावन स्थित लाड़लीजी मंदिर में भी 21 लाख रुपये कमेटी को और दो लाख सेवायत के तौर पर ब्राह्मणों को दान किए हैं।

https://www.bharatkhabar.com/fierce-fire-in-tughlakabad-area-of-%e2%80%8b%e2%80%8bdelhi-burning-around-1500-slums/
लॉकडाउन के बीच जैसे ही ये खबर सामने आयी मथुरा की गलियों में भगवान कृष्ण और उनके भक्ते की चर्चा होने लगी।

Related posts

दो चरणों के चुनाव के बाद दीदी की नीदें उड़ गईं, अब जनता तीसरे चरण में भी देगी जवाब

bharatkhabar

केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने नकारा, एमआरपी से ज्यादा रेट पर बिक सकती है पानी की बोतल

Breaking News

चुनाव से पहले हाफिज की मुश्किल बढ़ी, एमएमएल आतंकी संगठन घोषित

lucknow bureua