September 8, 2024 6:42 am
मनोरंजन

लखनऊ के जितेश सिंह बने मिस्टर इंडिया 2017, कंगना ने दिया पुरुस्कार

jitesh लखनऊ के जितेश सिंह बने मिस्टर इंडिया 2017, कंगना ने दिया पुरुस्कार

नई दिल्ली। भारत में ना तो खूबसूरती की कमी है और ना ही प्रतिभा की। हाल ही में लखनऊ के रहने वाले जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने विजेताओं को पुरुस्कार दिया है।जितेश मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता 2020 में भारत को रिप्रेंसट करेंगे।

 

jitesh लखनऊ के जितेश सिंह बने मिस्टर इंडिया 2017, कंगना ने दिया पुरुस्कार

खिताब जीतने के बाद जितेश सिंह ने कहा कि मैनें खिताब जीतने के बारे में तो नहीं सोचा था, लेकिन मुझे खुद पर विश्वास था। आत्मविश्वास की ताकत आपको हमेशा प्रेरित करती है। जब मेरे नाम की घोषणा हुई तो मैं अवाक रह गया था। मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं था।

जितेश ने कहा कि खिताब जीतने के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मिस्टर वर्ल्ड की प्रतियोगिता और अधिक कठिन होने वाली है। मैं अपनी जीत सेलिब्रेट करूंगा, लेकिन कल से एक नई पारी की शुरुआत होगी। मुझे कड़ी मेहनत करनी है।

Related posts

शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए विवेक, देंगे फ्लैट्स

kumari ashu

आज रिलीज होंगी यह तीन फिल्में

kumari ashu

रजनीकांत की फिल्म के सेट पर कोरोना ने दी दस्तक, 7 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Shagun Kochhar