September 8, 2024 8:59 am
featured देश राज्य

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार

winter season

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह 30 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें कुल 26 कार्यकारी दिवस रहेंगे। सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। राज्य में किसान आत्महत्या व किसानों की समस्याओं को देखते हुए विधानसभा का यह सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।

winter season
winter season

बता दें कि विपक्षी भाजपा व कांग्रेस ने जहां किसानों के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है तो सत्तारूढ़ बीजद ने भी कहा है वह किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

Related posts

फ्लोर टेस्ट में किसका पलड़ा भारी क्या होगा दांव

Rani Naqvi

एम. करुणानिधि: अंतिम दर्शन के लिए उमडी भीड़, भगदड़ में 40 लोग घायल

mahesh yadav

शिवराज ने विधायकों के साथ मंत्रालय पार्क पहुंच कर वंदे मातरम् गाया

mahesh yadav