मनोरंजन

जन्मदिन स्पेशल: 80 के दशक की हॉट अभिनेत्री जीनत अमान मना रही अपना 66वां जन्मदिन

Jeetat Aman

नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा की पहली ‘बोल्ड’ अभिनेत्री जीनत अमान आज 19 नवम्बर को अपना 66 वां जन्मदिन बना रही हैं। 70 औऱ 80 के दशक की इस मशहूर अभिनेत्री ने भारतीय हिन्दी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी जिसमें से उन्हें मुख्य रूप से ‘दम मारो दम’ और ‘सत्यम शिवम सुदंरम’ के लिए याद किया जाता है। ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में जीनत ने देवानंद की बिछड़ी हुई बहन की भूमिका निभाई थी वहीं राजकपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में शशि कपूर की प्रेमिका के किरदार में अपने जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया था। जीनत ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत एक छोटे से रोल से सन 1971 में ओ.पी रल्हन की फिल्म हलचल से की थी।

 Jeetat Aman
Jeetat Aman

बता दें कि जीनत अमान को 1972 में फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के लिए फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए मिला। जीनत अमान का जन्म 19 नवम्बर 1951 को मुंबई में हुआ था। जीनत अमान के पिता अमानुउल्लाह लेखक थे| उन्होंने मुगले आजम और पाकीजा के लिए बतौर लेखक काम किया था। जीनत जब तेरह साल की थीं तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया जिसके बाद उनकी मां उन्हें जर्मनी लेकर चली गईं।

वहीं जीनत ने अपने करियर की शुरूआत बतौर पत्रकार किया था लेकिन कुछ दिन बाद ही उनका मन इसमें नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मॉलिंग की तरफ रुख किया। जीनत अमान के जीवन पर फिल्म बनने की भी चर्चा है| इसके लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया जा रहा है।

Related posts

फिल्म रिलीज को लेकर बिग बी ने ट्विटर पर किया ये पोस्ट

rituraj

जन्मदिन स्पेशल: शाहरूख खान के घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Rani Naqvi

फिर भड़क गए ऋषि कपूर, पत्रकारों को कहा मुफ्त की दारु

Vijay Shrer