यूपी

शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई रिवाल्वर रानी..

gfhgf शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई रिवाल्वर रानी..

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में दंबग गर्लफ्रेंड ने शादी के मंडप से दूल्हे को बंदूक के नोक पर उठा कर के ले गई। ज‍िस वक्त ये घटना हुई, लड़का और लड़की का जयमाल हो चुका था। फ‍िलहाल लड़के का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि दोनों का 2 साल से अफेयर था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

gfhgf शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई रिवाल्वर रानी..

मामला हमीरपुर जिले के मौदहा थानाक्षेत्र का हैं यहां 15 मई को स‍ियाराम की बेटी चंदा (बदला हुआ नाम) की बांदा जिले के मटौंध न‍िवासी रामहेत यादव के बेटे अशोक से शादी होनी थी। तय प्रोग्राम के मुताबिक, बरात आई और जयमाल भी हो गया।
इसके बाद जैसे ही 7 फेरों की तैयारी शुरू हुई, अचानक विवाह स्थल के पास कारों का काफिला आकर रुका। इसमें सवार लोग अस्लहों के साथ आए थे। कार से एक लड़की हाथ में पिस्टल लेकर निकली और सीधे मंडप के पास जा पहुंची। वो अशोक को खींचते हुए अपने साथ लाई और साथि‍यों की मदद से उसे कार में बैठाकर फरार हो गई। वहीं, घटना के बाद से दुल्हन सदमे में है।

ऐसा बताया जा रहा हैं कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज की थी और दोबारा जबर्दस्ती उसके घर वाले उसकी शादी करा रहे थे और ये बात उसकी गर्लफ्रेंड को नही जमी और उसने शादी के मंडप से दुल्हन को किडनैप कर लिया। वही दुल्हन का कहना हैं कि जब उसके घर वालो को ये बात पता थी तो उन लोगों ने धोखा क्यों दिया। इस घटना के बाद से दुल्हन सदमें में हैं।

एडिशनल एसपी बीके मिश्रा ने बताया, ”मामले का पता में आया है। अशोक के पिता रामहेत का कहना है क‍ि उनके लड़के ने ऐसा क्यों किया, वे अब तक नहीं समझ पा रहे हैं। पुल‍िस अशोक, उसकी प्रेम‍िका और उसके साथ आए दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।”

Related posts

19 मार्च को UP को मिलेगा CM, हाईटेक तरीके से भेजा जाएगा निमंत्रण

shipra saxena

डेंगू -बुखार के चलते एक ही गांव में 24 घंटे में 5 लोगों की मौत, 15 दिन में 1 दर्जन लोगों की गई जान

Rani Naqvi

पूर्णता की ओर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

Shailendra Singh