देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर 16 किलो सोने के साथ 6 गिरफ्तार

IGI दिल्ली हवाईअड्डे पर 16 किलो सोने के साथ 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली| एक परिवार के छह सदस्यों को सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 16 किलो सोने के साथ हिरासत में लिया गया। वे यह सोना दुबई से बैग और बेबी डायपर में छुपा कर ला रहे थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। याहाभाई और मोईयादी तसनीम को दुबई से यहां पहुंचने पर सुबह करीब 7 बजे हिरासत में लिया गया। वे दो महिलाओं और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे।

igi

एक कस्टम अधिकारी ने आईएएनएस से नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, “सभी उड़ान भरने वालों को 16 सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया गया है। हर बिस्कुट का वजन एक किलो है। सोने को डायपर और बैग में छिपाया गया था। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को गहन जांच के लिए रोके जाने पर उनके पास से यह सोना पाया गया।

Related posts

मोदी के गढ़ में सोनिया का काफिला, सड़कों पर कांग्रेसियों का सैलाब (वीडियो)

bharatkhabar

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम  मोदी ने बंगाल के बेलूर मठ में युवाओं को किया संबोधित, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, मदरसे से गिरफ्तार किए सात कश्मीरी छात्र

lucknow bureua