देश

25 साल का इंतजार आज हुआ खत्म, इलाज के लिए मुंबई पहुंची इमान

healty lady 25 साल का इंतजार आज हुआ खत्म, इलाज के लिए मुंबई पहुंची इमान

मुंबई। कई बार आपने लोगों को बढ़ते वजन की परेशानियों से जूझते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आपर जरुर कहेंगे कि क्या किसी का वजन इतना भी बढ़ सकता है? जब भी वजन के बारे में बात की जाती है तो एक साधारणतौर पर एक शख्स का वजन 50 से 80 के बीच होता है लेकिन उससे ज्यादा के वजन जैसे 90, 120 या फिर 150 तक किलोग्राम तक सुना होगा लेकिन मिस्र की इमान अहमद नाम की एक महिला का वजन इस सबसे परे 500 किलोग्राम है जिसकी उम्र महज 35 साल है।

healty lady 25 साल का इंतजार आज हुआ खत्म, इलाज के लिए मुंबई पहुंची इमान

11 साल की उम्र से मिस्र की रहने वाली ये महिला अपने वजने के कारण खड़ी या फिर बैठ पाने में पूरी तरह से असमर्थ और ये अब सिर्फ खिसक पाने में ही सक्षम है। इतने साल दिक्कतों में रहने के बाद अब इस महिला ने अपना उपचार कराने का फैसला कर लिया है और इसके लिए उसने सपनों की नगरी मुंबई के लिए उड़ान भरी। और अब तीन महीनों की निगरानी के बाद इस महिला की सर्जरी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक ये महिला मुंबई के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फाजल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में है। लकड़वाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया ति वे एमन का करीब तीन महीने से इलाज कर रहे है। बता दें कि लकड़वाला ने इससे पहले 285 किलोग्राम वजनी एक इंसान का ऑपरेशन किया था।

हालांकि इमान को मुंबई लाना भी एक चुनौती पूर्ण था। उन्हें लाने के लिए एयरलाइन तैयार नहीं थी जिसके बाद डॉक्टरों ने लकड़वाला ने सुषमा स्वराज को ट्वीट करके मदद मांगी जिसके बाद उसने तुरंत मदद मुहैया करवाई। बता दें कि 25 साल से अलेक्जेंड्रिया स्थित अपने घर से बाहर नहीं निकली है यहां तक की रोजाना के कामों के लिए भी वो अपनी मां पर निर्भर है।

Related posts

शक्तिकांत ने कहा नाबार्ड के जरिए किसानों को फंड दिया जाएगा

shipra saxena

Union Budget 2022: निर्मला सीतारमण की टीम में शामिल 5 महारथी, जिन्होंने बनाया आम बजट 2022

Neetu Rajbhar

कुलपति का अजीबोगरीब बयान, टेस्ट ट्यूब तकनीक से जन्मे थे कौरव

Ankit Tripathi