देश

पाकिस्तान ने भारत के 43 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Fisherman पाकिस्तान ने भारत के 43 मछुआरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। अरब सागर की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में आज पाकिस्तान ने भारत के 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पीएमएसए (पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी) ने इन मछुआराें को सिंध प्रांत के तट से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को कराची पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने के एक अधिकारी ने बताया किए भारत की तरफ से 43 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए पाकिस्तान की सीमा में घुस आए थे, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है, इनके खिलाफ संबंधित मामलो में केस दर्ज कर लिया गया है।

fisherman

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मछुआरों के खिलाफ विदेशी और मत्सय पालन कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, इन्हें कोर्ट मे पेश किया जाएगा। मछुआरों के मदद हेतु ईधी फाउंडेशन एनजीओ सामने आया है, जिसने इन सभी के लिए भोजन का इंतजाम करवाया है। आपको बता दें कि ऐसा कई बार हो चुका है जब अरब सागर में सीमा पार करने के आरोप में दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जिन्हे सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर वापस देश भजने में सालों साल लग जाया करते हैं।

रविवार को श्रीलंका की सीमा में भी गिरफ्तार हुए हैं मछुआरे– लंका की सेना ने रविवार को भारत के 11 मछुआरों को पकड़कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली है। खबर के मुताबिक इन मछुआरों को तमिलनाडु के रामेश्वरम से पकड़ा गया है। इन मछुआरों पर आरोप लगा है कि ये जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के तट पर उत्तर पश्चिम में श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे। इस बात की जानकारी देते हुए तमिलनाडु पुलिस और राज्य यांत्रिक नौका मछुआरे एसोसिएशन के नेता टी सेसुराजा ने कहा कि उन्होंने 11 मछुआरों को गिरफ्त में ले लिया है। शनिवार देर शाम को ये करीबन 3500 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए 632 नौकाओं से समुद्र में गए थे।

 

Related posts

सरकार सदन की कार्यवाही चलाने में रही विफल : मल्लिकार्जुन खड़गे

shipra saxena

जम्मू एवं कश्मीर: सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 13 घायल

bharatkhabar

मकान मालिक ने दो बहनों को बनाया हवस का शिकार, न्याय के लिए दर-दर की खा रही ठोकरें

Aman Sharma