नई दिल्ली। आज कल का जमाना काफी ओपन हो गया है। लड़का हो या लड़की दोनों के मन में पहली डेट के लिए काफी सारी बातें होती है। अपने किसी खास से पहली बार मिलने का एहसास बेहद ही खास होता है। मिलकर क्या बात करेंगे, कैसे अपने दिल की बात उससे कहेंगे। वो आपके बारे में क्या सोचता होगा। ऐसी कई सारी बातें होती है जो पहली डेट से लोगों के दिमाग में आती है।
पहली मुलाकात में लोग अकसर लोग कई गलतियां कर जाते हैं खासकर लड़कियां। एक्सटाइटमेंट में लड़कियां मेकअप ज्यादा करके जाती है। कई बार तो ऐसा लगता है कि वो डेट पर शादी में ज्यादा जा रही है। ज्यादातर लड़कियों की परेशानी रहती है कि वो अपनी च्वाइस से ज्यादा अपने पार्टनर की च्वाइस के बारे में ज्यादा सोचती है। जाहिर सी बात है आपके व्यवहार से पहले आपकी कपड़े सामने वाले को आकर्षित करते हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप लड़की हैं तो आपको पहली डेट पर किस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए। जिससे आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकें।
– नीला एक ऐसा रंग है जिसे महिला और पुरुष समान रूप से पसंद करते हैं। एक स्टडी के मुताबिक नीला रंग ऐसा है जो लड़की हो या फिर लड़का दोनों को बहुत ज्यादा भाता है। नीला रंग गुणवत्ता और निर्भरता का भी प्रतीक माना जाता है। ये रंग ना तो ज्यादा भड़कीला है जिससे आपके पार्टनर को परेशानी होगी या फिर से सामने वाले की आंखों में चुभेगा।
-पहली डेट पर ब्लैक पहनना बेहद ही शानदार विकल्प है। ब्लैक रंग एक ऐसा रंग है जो सामने वाले पर प्रभाव छोड़ने का काम करता है। ब्लैक एक ऐसा कलर है जो हर किसी शख्स पर खिलता है। चाहे वो सूट हो या फिर जीन्स, या ड्रेस।
-अगर आप पहली डेट पर अपने पार्टनर की ज्यादा अटेंशन पाना चाहते हैं तो आप लाल कलर की ड्रेस को चूज कर सकती हैं। लाल रंग प्यार का कलर माना जाता है इसलिए इस कलर के कपड़े पहनना आपके लिए बेहतर विक्लप हैं।
ड्रेस का रंग चुनने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आप अपने ओवरऑल लुक पर भी ध्यान दे। ऐसा न हो कि आपकी ड्रेस तो खूबसूरत दिखे लेकिन आपका ओवरऑल लुक आपकी खूबसूरती बिगाड़ दे।