पंजाब

जालंधर में 3 महिलाओं की गोली मारकर हत्या

crime जालंधर में 3 महिलाओं की गोली मारकर हत्या

जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक के बाद एक वारदाते सामने आ रही है। ताजे मामले में जालंधन के एक पौश इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं को गोली मारी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर इतनी तेज रफ्तार से बाईक से आए और फरार हो गए।

crime जालंधर में 3 महिलाओं की गोली मारकर हत्या

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले महिलाओं की शिनाख्त की। पुलिस की शिनाख्त में पता चला कि तीनों महिलाएं सहेलियां थी और बाजार में किसी काम के लिए जा रही थी। मृतकों की पहचान दलजीत कौर, परमजीत कौर और उसकी सहेली खुशविंदर कौर के रूप में हुई है। महिलाओं को दलजीत कौर के पोते ने खून से लथपथ पाया।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमालवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबनी शुरू कर दी है। महिलाओं की मौत के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाईक सवार बदमाश पहले से महिलाओं को जानते थे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने आगे बताया कि जिन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कि गई है उनके पास से किसी भी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ है इसलिए यह मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है।

Related posts

जानें महाराष्ट्र व हरियाणा की कौन सी सीट पर किसका हो रहा कब्जा‍?

Trinath Mishra

स्कूल बस नहर में पलटी, 8 बच्चों की मौत

Rahul srivastava

आयकर खाते सीज होने की खबर को सिद्धू ने बताया कोरी अफवाह

lucknow bureua