दुनिया

मिस्र में चर्च में हुए विस्फोट में 25 की मौत, 49 घायल

skin 1 मिस्र में चर्च में हुए विस्फोट में 25 की मौत, 49 घायल

नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा के अब्बासिया स्थित एक चर्च में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों और अन्य संभावित विस्फोटक उपकरणों की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया। इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। चर्च के सूत्रों का कहना है कि चर्च के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने बम फेंका था, जो रविवार की वजह से लोगों से भरा था।

skin

मिस्र में बम विस्फोट इस्लामिक स्टेट से जुड़े अंसार बयत अल मक्गीस समूह की उपस्थिति के कारण उत्तरी सिनाई प्रांत में होते रहते हैं। इस्लामवादी पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के निष्कासन के बाद सैंकडो हमले हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मिस्र के ग्रेट पिरामिड के पास स्थित एक जांच चौकी में कचरा पेटी में रखे गए बम के विस्फोट से कम से कम 6 पुलिसकर्मी मारे गए थे। एक छोटी इस्लामी सैन्य संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Related posts

भारतीय-अमेरिकियों के योगदान के लिए ऐतिहासिक कदम होगा मोदी-ट्रम्प का एकसाथ संबोधन

bharatkhabar

6.3 तीव्रता के भूकंप से फिर हिला जापान, किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं

Rani Naqvi

ब्रिटिश सांसदों ने प्रधानमंत्री टेरीजा-मे के ब्रेग्जिट करार को दूसरी बार खारिज किया

bharatkhabar