दुनिया

विश्वस्तर पर कई मायनों में खास रहा 2016: जानिए विश्व की बड़ी हलचलें

trump 1 1 विश्वस्तर पर कई मायनों में खास रहा 2016: जानिए विश्व की बड़ी हलचलें

                                                             हैती तूफान के कहर में कैरिबियाई क्षेत्र की हुई भयंकर तबाही
अक्टूबर के महीने में कैरिबियाई क्षेत्र में हैती तूफान ने जनजीवन को उलट पुलट कर रख दिया। तूफान इतना खतरनाक था कि इसमें करीब 270 लोगों की मौत हो गई।
हैती के सूद प्रांत के आपात प्रशासन ने तूफान मैथ्यू से मरने वालों का यह नया आंकड़ा दिया। यह प्रांत तूफान से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। मैथ्यू 2007 के बाद कैरिबियाई क्षेत्र में दस्तक देने वाला सर्वाधिक शक्तिशाली तूफान था। यह दक्षिण-पश्चिम हैती में 4 अक्टूबर के आस पास को पहुंचा था। श्रेणी चार के इस तूफान के साथ 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। आकलन के अनुसार इस तूफान में करीब 30,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए।

Haiti storm aamerika 2 विश्वस्तर पर कई मायनों में खास रहा 2016: जानिए विश्व की बड़ी हलचलें

तूफान का असर विनाशकारी था।प्रशासन के मुताबिक, अधिकांश लोगों की मौत पेड़ गिरने, मलबों के नीचे दबने और नदियों में बह जाने के कारण हुई। दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में आपातकाल घोषित कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रह रहे लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने का इुतजाम करवाया। इसे पिछले एक दशक का सर्वाधिक शक्तिशाली तूफान बताया गया। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह तूफान आपकी जान ले लेगा। हमारे पास बहुत अधिक समय नहीं है। तूफान भयंकर रुप से हफ्तों तक लोगों को तबाह करता रहा। साल 2016 में कैरिबियाई क्षेत्र में यह सबसे बड़ी घटनाओं में से एक रही।

                                                    कोलंबिया में फुटबॉल टीम को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त-
पूरे विश्व में इस साल 2016 में कई बड़ी घटनाएं घटित हुई, नवंबर के अंत में कोलंबिया में हुई विमान दुघर्टना साल की बड़ी दुर्घटनाओं में याद किया जाएगा। 28 नवंबर को ब्राजील के एक फुटबाल क्लब की टीम को लेकर जा रहा एक विशेष विमान कोलंबिया के पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें अनुमानित 75 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि एलएएमआईए एयरलाइंस के चार्टर ने आज स्थानीय समयानुसार रात करीब दस बजे आपातकाल घोषित किया और बताया कि उसे ‘‘इलेक्ट्रिकल संबंधी दिक्कत’’ हुई है।

Colombia hadsha विश्वस्तर पर कई मायनों में खास रहा 2016: जानिए विश्व की बड़ी हलचलें

इसके कुछ समय बाद वह मेडेलिन शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ब्राजील फुटबाल क्लब शेपेकोऐंसे रीयल के सदस्यों को लेकर जा रहा था। यह टीम कोलंबिया की एक टीम एटलेटिका नासियोनाल के खिलाफ कल कोपा सुडामेरिकाना फाइनल खेलने जा रही थी। ब्रिटिश ऐयरोस्पेस 146 में कुल 72 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर ने तीन दिन के शोक की घोषण की है।

                                                                   उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण कर मचाया हडकंप-
उत्तर कोरिया ने साल 2016 में पूरे विश्व को परामाणु परीक्षण कर चौंकाया। सितंबर के महीने में साउथ कोरिया की तरफ से पांचवा परमाणु परीक्षण किया गया। उत्तर कोरिया के इस परमाणु परीक्षण से 5.3 तीव्रता के भूकंप का भी कहर लोगों को झेलना पड़ा। उत्तर कोरिया की तरफ से साल 2016 में दो परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया गया। सितंबर में किए गए परमाणु परीक्षण को लेकर सूत्रों ने बताया था कि अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया भर में भूकंप की जांच करने वालों ने जिस भूकंप का पता लगाया है वह श्संभवतरू नॉर्थ कोरिया का पांचवा परमाणु परीक्षण था।

kim zon विश्वस्तर पर कई मायनों में खास रहा 2016: जानिए विश्व की बड़ी हलचलें

एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया उत्तर कोरिया में 5.0 तीव्रता का कृत्रिम भूकंप आया जो संभवतः परमाणु परीक्षण था। नॉर्थ कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण वर्ष 2006 में किया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र उस पर पांच बार प्रतिबंध लगा चुका है। विश्व निकाय के प्रतिबंधों की उपेक्षा करते हुए उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइल परीक्षण भी किए हैं। विश्व के कई देशों ने इन परीक्षणों को लेकर चिंता जताई, चीन के उप विदेश मंत्री झांग येसुई ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप में शांति एवं स्थिरता के अनुकूल नहीं है। इससे मानव जीवन में कई विषमताएं आ सकती हैं, उत्तर कोरिया को इन परीक्षणों पर रोक लगानी चहिए।

Related posts

बिना वीजा पकड़ा गया नीदरलैंड का नागरिक, भाग रहा था नेपाल

Pradeep sharma

ट्रंप की विधिक टीम के प्रवक्ता कार्लो ने दिया इस्तीफा

Rani Naqvi

पाक पीएम इमरान को अमेरिका में मेट्रो से करना पड़ा सफर, लोगों ने किया ट्वीट

bharatkhabar