खेल

17 साल की कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने दिया रेप की वारदात को अंजाम

rape 1 17 साल की कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने दिया रेप की वारदात को अंजाम

नई दिल्ली। एक 17 साल की कबड्डी प्लेयर ने अपने ही कोच पर सेक्सुअल असॉल्ट के संगीन आरोप लगाए हैं। इस बाबत लड़की ने मॉडल टाउन थाने में बीते सोमवार शाम को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर सभी एंगल पर इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। डीसीपी मिलिंद डुंबड़े के मुताबिक, लड़की नाबालिग है। उसका दावा है कि वह नेशनल कबड्डी प्लेयर है। घटना 09 व 10 जुलाई के बीच बता रही है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसके बाद वह बेसुध हो गई। उसके बाद आरोप है कि कोच ने गलत काम किया। हालांकि लड़की को जगह के बारे में ठीक से पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों को देखते हुए छानबीन की जा रही है। आरोपी की उम्र करीब 42 साल के आसपास है।

kabaddi player, allegedly, rape, stadium, official, coach, delhi
kabaddi player rape

बता दें दिल्ली में रेप का यह पहला मामला नहीं है। 6 जुलाई को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 18 साल की एक लड़की से रेप की खबर सामने आई थी। आरोपी ने उसे कार में खींचकर रेप किया। वहीं वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी के दोस्त उसकी पहरेदारी करने में लगे थे। पीड़ित लड़की घरेलू सहायिका है और वो काम करके अपने घर वापस लौट रही थी, तभी उसके पड़ोस वाले घर के आरोपी शख्स ने यह वारदात की। इसके अलावा पंजाब में भी एक कबड्डी खिलाड़ी से रेप की खबर सामने आई थी। साल 2016 अक्टूबर में कबड्डी खिलाड़ी से गैंगरेप के मामले में एक महिला कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी से बंदूक दिखाकर रेप किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अवतार सिंह, निर्मल सिंह और शहनाज हैं। पीडि़ता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि वह सर्कल लेवल की कबड्डी खिलाड़ी है और चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। डेढ़ साल पहले वह कलसाना के अवतार सिंह से मिली थी।

Related posts

सूर्यकुमार ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार, 8 रन से इंग्लैण्ड को दी पटखनी

Aditya Mishra

कानपुर टेस्ट : भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत

Rahul srivastava

भारतीय रेलवे महिला क्रिकेट खिताब पर पश्चिम रेलवे ने किया कब्जा

Anuradha Singh