दुनिया

इंडोनेशिया में जहाज और नौका की टक्कर से 15 लोग हुए लापता

indonesia boat accident इंडोनेशिया में जहाज और नौका की टक्कर से 15 लोग हुए लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शनिवार को एक जहाज और नौका की टक्कर में कम से कम 15 लोग लापता हो गए हैं। समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, जिला आपदा एजेंसी के प्रमुख जोको लोडियोनो ने कहा कि इंडोनेशियाई नाविक वाली एक नौका 27 लोगों को लेकर जा रही थी और उसकी टक्कर एक वियतनामी ध्वजवाहक जहाज से हो गई। यह दुर्घटना तुबान जिले से लगे समुद्र में घटी।अधिकारी ने कहा कि लापता सभी पीड़ितों में नौका पर सवार लोग शामिल हैं। हालांकि नौका पर सवार लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया है।लोडियोनो ने कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है।उन्होंने कहा कि जहाज पर साबूदाने का आटा लदा हुआ था और वह पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुरबाया स्थित तानजंग पेराक बंदरगाह की ओर जा रहा था।

indonesia-boat-accident

Related posts

चीन कर रहा तेजी से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल- अमेरिका

Rani Naqvi

WHO की चेतावनी: नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, टीकाकरण के बाद भी 2021 में हर्ड इम्युनिटी नहीं

Aman Sharma

ईरान और रूस के बीच बढ़ रहा सैन्य सहयोग..

Rozy Ali