देश

श्रीलंकाई नौसेना ने किया तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार

fISHERMEN श्रीलंकाई नौसेना ने किया तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 10 मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरों की दो नौकाएं भी जब्त कर ली गईं। पुडुकोट्टई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक सेकर ने बताया कि पुडुकोट्टई जिले के जगतपट्टनम के मछुआरे कल रात नेदुनतीवू में मछली पकड़ रहे थे। उसी समय श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कानकेसंतुरई ले जाया गया।

fISHERMEN श्रीलंकाई नौसेना ने किया तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार

इससे पहले हिरासत में लिए गए 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने पर श्रीलंका के सहमत होने के तीन दिन बाद यह घटना हुई है। रामेश्वरम मत्स्य संगठन के नेता एस एमेरिट ने बताया कि एक अन्य घटना में कल 584 नौकाएं लेकर यहां से समुद्र में गए 3,500 से अधिक मछुआरों को कल रात खाली हाथ समुद्र तट पर लौटना पड़ा। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन्हें उस समय भगा दिया और उनकी करीब 30 नौकाओं के जालों को नष्ट कर दिया जब वे कच्चातिवू के पास मछली पकड़ रहे थे।

हालिया गिरफ्तारी के साथ ही श्रीलंका की हिरासत में तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या 61 हो गई है। श्रीलंका दो जनवरी को 51 मछुआरों को रिहा करने और बड़ी संख्या में मछली पकडने वाली नौकाओं को वापस करने पर सहमत हो गया था। यह निर्णय कोलंबो में श्रीलंका और भारत के बीच आयोजित एक उच्च-स्तरीय मंत्री स्तर की वार्ता में लिया गया था।

Related posts

अमरिंदर राज में बदमाशों के हौसले बुलंद, वन कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला

rituraj

जगुआर विमान टकराया पक्षी से, मलबा घरों पर गिरा, जहाज की हुई सफल लैंडिंग

bharatkhabar

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Shagun Kochhar